यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा की वैश्य समाज पर टिप्पणी को लेकर लोगों में गुस्सा है। एके शर्मा को पद से हटाने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने यूपी सीएम के नाम ज्ञापन दिया।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के पदाधिकारियों में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा वैश्य समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर गुस्सा है। 28 जुलाई को गभाना में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष दुर्गेश गोयल के साथ सौंपे ज्ञापन में कहा कि ऊर्जा मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी आपत्तिजनक व आहत करने वाली है। इससे व्यापारियों को ठेस पहुंची है। उन्होंने सीएम से मांग की है कि उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुकेश गर्ग, भुवनेश गोयल, राज अग्रवाल, हरीश माहेश्वरी, दीपांशु माहेश्वरी, टीटू गर्ग, रामेश्वर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।