पोर्टल में दिक्कत के कारण 1719 चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को फोन कर कोरोना टीका की दूसरी डोज लगवाने के लिए बूथ पर बुलाया जा रहा है। चार फरवरी को 1719 चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगा था। आज चार मार्च को सभी को दूसरी डोज लगनी है। पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण लाभार्थियों तक मैसेज नहीं पहुंच रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई है।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि दूसरी डोज लगवाने के लिए संबंधित अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी एवं यूपीएचसी से लाभार्थियों को फोन किया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को आकर टीका लगवाएं। पला साहिबाबाद यूपीएचसी की डॉ. अंशु सक्सेना ने बताया कि उनके यहां चार फरवरी को 109 लोगों को टीका लगा था। सभी को फोन कर दूसरी डोज के लिए बुलाया जा रहा है। जमालपुर यूपीएचसी की डॉ. आफरीन ने बताया कि यहां 93 लोगों को टीका लगा था। सभी लाभार्थी से फोन पर संपर्क किया जा रहा है।
चार फरवरी को कहां लगे कितने टीके
टप्पल 189, लोधा 50, खैर 219, जिला अस्पताल 89, महिला अस्पताल 87, दीनदयाल अस्पताल 94, नगला तिकोना 92, जमालपुर 93, पुष्पविहार 74, पला साहिबाबाद 109, महफूजनगर 57, शाहजमाल 67, बन्नादेवी 99, भुजपुरा 101, वरुण ट्रॉमा 96, मैक्स फोर्ट 101, जेएन मेडिकल कॉलेज 102