फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को टीकाकरण अभियान शुरू

विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर के बचाव को एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ - फोटो : samvad
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन


प्रतिरक्षण अधिकारी सौरभ राजपूत ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से 14 और 15 वर्ष की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। लाभार्थियों को यह टीका प्रतिदिन सुबह नौ बजे से निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। पहले दिन 20 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें