हरपाल नगर कस्वा इगलास में सजाई गई देवी की झांकी।स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
हरपाल नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय में नवदुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देवी की आकर्षक झांकी सजाई गई और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बहन हेमलता दीदी ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान विपिन, मोहिनी, रामखिलाड़ी, माधव अग्रवाल, शशि अग्रवाल, ममता, मंजू, डोली व अंकुर आदि मौजूद रहे।