आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुल 9,408 में से करीब तीन चौथाई अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 2,488 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा 23 अगस्त को अलीगढ़ के 19 परीक्षा केंद्रों पर हुई। जिले में कुल 9,408 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,920 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,488 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 73.55 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया था। इनमें अग्रसेन इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, धर्म समाज इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसेनी इंटर कॉलेज सहित 19 केंद्र शामिल रहे।
सबसे अधिक 446 अभ्यर्थी धर्म समाज इंटर कॉलेज में उपस्थित रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में 438, अग्रसैन इंटर कॉलेज में 432 और हीरालाल बारहसेनी इंटर कॉलेज में 428 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं अन्य केंद्रों पर भी निर्धारित क्षमता के अनुसार अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। आयोग के आंकड़ों के अनुसार कुल 9,408 में से करीब तीन चौथाई अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 2,488 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।