क्षेत्र में शुक्रवार को 14 वर्षीय बेटे को पिता ने डांट दिया। डांट से क्षुब्द होकर किशोर ने पड़े पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
गांव में 14 वर्षीय बेटे को पिता ने घर का काम करने को लेकर डांट दिया। परिजनों ने बताया है कि गुस्से में वह घर से बिना बताए बाहर चला गया। काफी देर तक जब घर नहीं लौटा तो उसे तलाशा गया। इस बीच ग्रामीणों को उसका शव गांव के पास एक बाग में नीम के पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। लोगों ने बताया है कि किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
जानकारी होने पर गोधा पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। एसओ लोकेश बैंसला का कहना है किशोर पिता की डांट से नाराज हो गया था। इस वजह से उसने खुदकुशी की है।