थाना पुलिस ने प्रेमपुर गांव में पत्नी को गोली मारने वाला पति गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तमंचा व नकद रुपये पुलिस को मिले हैं।
थाना प्रभारी रेखा गोस्वामी ने बताया है कि बामोती गांव निवासी महेश शर्मा ने अपने दामाद दिनेश शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि दिनेश ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से खेत पर ले जाकर गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी को पोस्तीका बंबा के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा, मोबाइल व नौ हजार रुपये नकद मिले हैं। दोनों पति-पत्नी के बीच भूमि बेचने पर विवाद हुआ था।