फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Exam: कल दो पालियों में होगी यूपीएससी एग्जाम, अलीगढ़ में 11 केंद्रों पर 4467 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 23 May 2026 02:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सभी परीक्षा केंद्रों पर कक्षों में जैमर लगाए जाएंगे। मोबाइल फोन के प्रयोग एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
यूपीएससी एग्जाम को लेकर बैठक करते डीएम अविनाश कुमार - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित देश की सर्वाेच्च प्रशासनिक सेवाओं की प्रवेश परीक्षा 24 मई को दो पालियों में होगी। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर खास इंतजाम किए हैं। 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4467 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की। इसमें में स्कूल प्रबंधकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों सहित परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी का प्रभाव अत्यधिक है, इसलिए अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पेयजल, पंखे एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।एडीएम सिटी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कक्षों में जैमर लगाए जाएंगे। मोबाइल फोन के प्रयोग एवं सुरक्षा मानकों के संबंध में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा केंद्र 
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, श्री टीकाराम कन्या महा विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें