महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेका खोलने के लिए शासन से समय निर्धारित है। लेकिन सेल्समैन सुबह जल्दी और रात में 12 बजे तक ठेका खोलकर शराब की बिक्री कर रहे हैं। सुबह चार बजे ही ठेके पर शराब मिलने लगती है।
महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेका खोलने के लिए शासन से समय निर्धारित है। लेकिन सेल्समैन सुबह जल्दी और रात में 12 बजे तक ठेका खोलकर शराब की बिक्री कर रहे हैं। सुबह चार बजे ही ठेके पर शराब मिलने लगती है। इसके लिए सेल्समैन अधिक दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान नीलम रानी ने कहा कि काफी समय से यह समस्या है। एसडीएम गभाना को भी बताया जा चुका है। शराब ठेके को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की गई है।