फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Pre Exam: अलीगढ़ में 25 केंद्रों पर परीक्षा आज, 11520 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 22 Dec 2024 01:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 25 सेक्टर, 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के 25 केंद्रों पर होगी। इसमें 11,520 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शनिवार देर शाम से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गईं हैं।

विज्ञापन


 परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए 25 सेक्टर, 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। 

 उन्होंने बताया कि परीक्षा में दूसरे मंडल से जुड़े पुरुष अभ्यर्थी, मंडल की महिला अभ्यर्थी व जिले के दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल होंगे। रेलवे व बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं जहां परीक्षा केंद्रों का नक्शा माैजूद रहेगा। यहां से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के आवागमन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित को आयोग की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्त अधिकारी अपने-अपने सेंटर का भ्रमण कर परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी सहित सभी व्यवस्थाओं को देखेंगे। यदि कहीं पर लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - विशाख जी. जिलाधिकारी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

बाबूलाल जैन इंटर काॅलेज, जैनपुरी खिरनीगेट पुलिस चौकी, चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर काॅलेज,अचलताल, चिरंजीलाल बालिका इंटर काॅलेज, सासनीगेट, डीएवी इंटर काॅलेज, छर्रा अड्डा नौरंगाबाद, धर्म समाज महाविद्यालय, अचल ताल, धर्म समाज महाविद्यालय, अचल ताल, जीटी रोड, गोपीराम पालीवाल इंटर काॅलेज द्वारिकापुरी निकट अचलताल, हीरालाल बारहसैनी इंटर काॅलेज, अचलताल, श्री माहेश्वर इंटर काॅलेज, मथुरा रोड सासनीगेट, नौरंगीलाल राजकीय इंटर काॅलेज, घंटाघर रघुवीर सहाय इंटर काॅलेज, निकट खिरनीगेट पुलिस चौकी, रतनप्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर काॅलेज, निकट नौरंगाबाद, एसएमबी इंटर काॅलेज, रामघाट रोड, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, रामघाट रोड, श्री माहेश्वर गर्ल्स इंटर काॅलेज, आगरा रोड मदार गेट, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, निकट अचल ताल, जीटी रोड, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, निकट अचल ताल, श्री टीकाराम कन्या इंटर काॅलेज, रामघाट रोड, श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर काॅलेज, जैन रोड बारहद्वारी, धर्म समाज इंटर काॅलेज, जीटी रोड निकट दुबे का पडाव, जनता इंटर काॅलेज अनूपशहर रोड छेरत, थाना जवां अग्रसेन इंटर काॅलेज थाना रोड हरदुआगंज, लगसमा इंटर काॅलेज गोंड़ा, तहसील इगलास, स्वामी कृष्णानंद इंटर काॅलेज कस्बा जलाली-हरदुआगंज, राजा महेंद्र प्रताप सिंह एएमयू सिटी स्कूल निकट तहसील कोल जीटी रोड ।

परीक्षार्थी रखें ध्यान
- परीक्षा दो पालियों में सुबह 09: 30 बजे से 11: 30 एवं अपरान्ह 2: 30 बजे से 04: 30 बजे तक होगी। 
- परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र, परीक्षा के दस्तावेज, लेखन सामग्री साथ ले जाएं।
- जाम से बचने के लिए घर से परीक्षा समय से करीब एक घंटे पहले ही निकलें।
- परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा अनिवार्य। देरी होने पर नहीं मिलेगी एंट्री। 
- परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए सबसे कम समय वाले एवं दूरी वाले मार्ग का ही चयन करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें