फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 4 अक्टूबर को होगी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी परीक्षा, केंद्रों के चयन के लिए 30 किलोमीटर की परिधि तय

Fri, 18 Sep 2026 12:02 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केंद्रों के रूप में केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जिनकी क्षमता प्रति केंद्र 384 या 480 अभ्यर्थियों की हो। 384 से कम क्षमता वाले विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीपीएससी द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2025 आगामी 4 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अलीगढ़ जिला प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के चयन और अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा 4 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही सत्र में संपन्न होगी। यह परीक्षा प्रदेश के 12 प्रमुख जनपदों लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली, मुरादाबाद और अलीगढ़ में आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने संबंधित जिला प्रशासनों को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं।

परीक्षा केंद्रों के चयन के नए मानक
केंद्रों के रूप में केवल उन्हीं विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जिनकी क्षमता प्रति केंद्र 384 या 480 अभ्यर्थियों की हो। 384 से कम क्षमता वाले विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। यदि किसी विद्यालय में क्षमता अधिक है, तो उसे ब्लाक ए और ब्लाक बी में विभाजित कर दो अलग-अलग केंद्र बनाए जा सकते हैं। नए शासनादेश के तहत बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन या कोषागार से 10 किलोमीटर की परिधि के नियम को शिथिल करते हुए, केंद्रों के चयन हेतु अधिकतम 30 किलोमीटर की परिधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निर्धारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष समिति का गठन किया गया है। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नोडल अधिकारी परीक्षा), एनआईसी अधिकारी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव के मुताबिक, शासन के तय मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें