फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः टिकट की आस...दावेदार कर रहे हर संभव प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी समर की तैयारी है, बस शंखनाद होना बाकी है। उससे पहले सियासी दलों ने रैलियों के जरिये जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। ऐसे में टिकट के दावेदार भी पीछे नहीं हैं। खुद को मजबूती से प्रदर्शित करने के लिए टिकट के दावेदारों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। हाल ही की इगलास, तालानगरी और कासिमपुर की रैली में दावेदारों ने हर वो जोर-आजमाइश की, जिससे वे खुद का पड़ला भारी बता सकें। चाहे भीड़ लेकर पहुंचने का क्रम हो या होर्डिंग-बैनर से क्षेत्र को पाटने का। किसी भी स्तर पर दावेदार कोई कमी नहीं छोड़ रहे। दावेदारों की सबसे लंबी फेहरिस्त सत्ताधारी भाजपा व जिले में मुख्य विपक्ष की स्थिति में सपा-रालोद गठबंधन में है।
विज्ञापन

यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी इन दिनों जोर शोर से चल रही है। कयास हैं कि इस माह चुनाव आयोग आचार संहिता भी लगा सकता है। ऐसे में सियासी दल भी अपनी-अपनी तैयारी में पीछे नहीं हैं और न इन दलों के सहारे विधायक बनने की तैयारी कर रहे टिकट के दावेदारी की तैयारी में कोई कमी है। हाल के दौर की बात करें तो अपने जिले में सपा-रालोद और भाजपा की तीन रैलियां हुई हैं, जिनमें टिकट के दावेदारों ने पूरा दमखम लगाया है। इगलास में सपा-रालोद की संयुक्त रैली में सपा व रालोद के दावेदारों ने भीड़ जुटाने से लेकर अन्य व्यवस्थाओं और खुद के प्रचार-प्रचार पर भी पूरा जो लगाया। इसी तरह भाजपा की तालानगरी में हुई जन विश्वास रैली में भाजपा से जिले के दावेदारों ने पूरी ताकत लगाई। इसी तरह कासिमपुर में हुई रैली में भी दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी।
सपा-भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
भाजपा की अगर हम बात करें तो शहर सीट पर मौजूदा विधायक संजीव राजा के अलावा पूनम बजाज, राजीव ख्यालीराम, राकेश गुप्ता साईं, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, अनीता जैन, सुबोध स्वीटी, मानव महाजन, यतेंद्र वाईके, मनीष राय, संजय गोयल, डॉ. विभव वार्ष्णेय, जगमोहन गुप्ता, विष्णु गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, पल्लवी नवमान, प्रीत वार्ष्णेय, जयगोपाल वीआईपी के अपने-अपने दावे और तैयारी है। कोल पर मौजूदा विधायक अनिल पाराशर के अलावा मुकेश उपाध्याय मांची, अन्नू आजाद, विवेक सारस्वत, बंटी उपाध्याय, चंद्रमणि कौशिक, डॉ. निशित शर्मा, मुकुल उपाध्याय, राजीव शर्मा, नितुल भार्गव, यतिन दीक्षित, राजेश भारद्वाज, जयदीप गौड़, मनोज शर्मा, राहुल सारस्वत, शिवनारायण शर्मा, अविनाश गौड़ का अपना दावा है। छर्रा सीट पर मौजूदा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह के अलावा हेमंत राजपूत, लखपत सिंह, ठा.गोपाल सिंह, शल्यराज सिंह, प्रवीनराज सिंह, सुबोध सिंह, भूपेंद्र सिंह के नाम प्रमुख हैं। अतरौली सीट पर मौजूदा विधायक संदीप सिंह का एकमात्र नाम है, जबकि बरौली पर मौजूदा विधायक ठा.दलवीर सिंह के पौत्र अजय सिंह, ठा.जयवीर सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह, गौरव शर्मा, हेमवंत सिंह चौहान, कुंवर अभिमन्युराज सिंह, ठा.सुरेश सिंह के नाम प्रमुख हैं। इगलास से मौजूदा विधायक राजकुमार सहयोगी, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर के पुत्र सुरेंद्र दिलेर, पवन कुमार भीलवारा, नाहर सिंह सूर्यवंशी, संजू बजाज के नाम प्रमुख हैं। खैर सीट पर मौजूदा विधायक अनूप प्रधान, राजकुमारी नायक, पंकज पवार के नाम प्रमुख हैं।
विज्ञापन

सपा में शहर सीट पर पूर्व विधायक जफर आलम या उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम सुर्खियों में है। इनके अलावा अन्य नाम भी हो सकता है। कोल में पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, अज्जू इशहाक, सलमान शाहिद, उस्मान खान, शान मियां, ख्वाजा जिबरान, मो.सगीर, चेयरमैन पिलखना गुड्डू खान के नाम प्रमुख हैं। अतरौली से पूर्व विधायक वीरेश यादव, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, डीआर यादव के नाम प्रमुख हैं। छर्रा से पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह, लक्ष्मी धनगर, तेजवीर सिंह, कुंवर बहादुर बघेल आदि के नाम सुर्खियों में हैं। बरौली से सपा से कुनाल सारस्वत, काशिफ आब्दी, मुंतजिम किदवई, इंद्रदेव चौहान व रालोद से राहुल शर्मा, नीरज शर्मा का नाम प्रमुख है। खैर से रालोद से पूर्व विधयाक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, कार्तिक चौधरी, तेजेंद्र सिंह, ओमपाल सूर्यवंशी, ओपी चौधरी, केसी आजाद के नाम हैं। वहीं इगलास से रालोद से त्रिलोकीराम दिवाकर, सुमन दिवाकर, सुमन जाटव, सुरेखा चौधरी, अरविंदपाल धनगर, बेबी धनगर, वीरपाल सिंह आदि नाम प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें