फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी : हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक और पुलिस फोर्स रहेगा मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दो पालियों में प्रस्तावित पुन: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में पंजीकृत 31616 परीक्षार्थियों की नकल विहीन परीक्षा को संपादित कराए जाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सुबह की पाली में 38 तो दोपहर की पाली में 26 परीक्षा केंद्र हैं। हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो पर्यवेक्षक और पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इस दौरान 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 13 सचल दल परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निगरानी रखेंगे। 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 सचल दल रिजर्व में रखे गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रखी जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि पेपर लीक होने की वजह से 28 नवंबर को यूपी टीईटी परीक्षा रद्द हो गई थी। इस वजह से प्रशासन रविवार को प्रस्तावित पुन: यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। हर हालात से निपटने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर संभावित कदम उठाए जा रहे हैं। सीसीटीवी मॉनीटरिंग के साथ परीक्षा की हर गतिविधि वीडियोग्राफी में रिकॉर्ड की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है, जबकि 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिजर्व में रहेंगे। 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे और दस रिजर्व में रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। 13 सचल दल निरीक्षण करेंगे तो छह रिजर्व में रखे गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक उप निरीक्षक, दो पुरुष आरक्षी, दो महिला आरक्षी तैनात किए गए हैं। वहीं परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें बंद रखी जाएंगी। अभ्यर्थियों को आधा घंटे पहले प्रवेश लेना होगा। मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी आज (शनिवार) से सोमवार तक रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेशपत्र की पांच-छह फोटोकॉपी लेकर चलें। आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर लें। जरूरत के सभी दस्तावेज साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें