यूपी बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा 19 जनवरी को अलीगढ़ आ रहे हैं। अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा अलीगढ़ मण्डल और जिला स्तरीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक लेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा 19 जनवरी को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह अपरान्ह 1.00 बजे कमिश्नरी सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पीकू वार्ड एवं बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की मण्डलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
अपर आयुक्त प्रशासन भगवान शरण ने जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं सहित बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद आयोग अध्यक्ष मीडिया से मुखातिब होंगे।