फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Road Accident: ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, हादसे में शादी से लौट रहे दो लोगों की मौत, नौ घायल

Wed, 04 Jun 2025 01:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

UP Road Accident: अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शादी से लौट रहे दो लोगों की मौत हो गई, हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। 

यह दर्दनाक हादसा कुराना गांव के पास हुआ, कार सवार शादी से लौट रहे थे। अर्टिगा कार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। कार सवार शादी में शामिल होकर दिल्ली वापस जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


बच्चों और गाड़ी चालक सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान दिल्ली के तुगलक लेन, एपीजे अब्दुल कलाम लेन, जेजे कैंप निवासी रामसिंह (45) और गौरव (35) के रूप में हुई है।

 

घायलों की पहचान
घायलों में कमलेश (35), रामवती (40), कर्मछित (45), गोविंद (20), विवेक (25), सलोनी (19), सौरव (20) और दो बच्चे कार्तिक (4) और सोनाली (6) शामिल हैं। ये सभी गाजियाबाद की राजीव कॉलोनी मोहन नगर के निवासी हैं। घायलों को सीएचसी टप्पल में भर्ती कराया गया है।


 

भीषण टक्कर और बचाव कार्य
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों और पुलिस ने मिलकर बड़ी मुश्किल से गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

 
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें