प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद अब उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई है। अलीगढ़ पुलिस को अलीगढ़ व आगरा मंडल के 12 जिलों के करीब 13 हजार पुरुष-महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की दौड़ कराने का जिम्मा मिला है।
यूपी पुलिस में सिपाही बनने का सपना लिए दौड़ रहीं दो युवतियों के सपने सोमवार को चकनाचूर हो गए। पीएसी 45वीं वाहिनी में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में 2.4 किमी की दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थी झटके के साथ गिर गईं। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हो गए। निराश मन से उनके परिजन अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद अब उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हुई है। अलीगढ़ पुलिस को अलीगढ़ व आगरा मंडल के 12 जिलों के करीब 13 हजार पुरुष-महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की दौड़ कराने का जिम्मा मिला है। यह दौड़ पीएसी 45वीं वाहिनी में कराई जा रही है। दक्षता परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन 500 महिला वर्ग की अभ्यर्थी दौड़ के लिए बुलाई गई थीं। इनमें से 389 ने दौड़ पास की। 33 अभ्यर्थी पहले दिन गैरहाजिर रहे जबकि 88 दौड़ पास नहीं कर सके।
9 फरवरी सुबह नियत समय पर क्रमवार 2.4 किमी की दौड़ टोली बनाकर शुरू की गईं। इसमें आगरा के कुबेरपुर की साधना व कासगंज के गंजडुडवारा की सौम्या अचानक दौड़ते समय पैर में झटका लगने से गिर गईं। साधना को पीएसी के ही अस्पताल में ले जाया गया, जहां पैर में फ्रैक्चर बताया गया। सौम्या को दीनदयाल अस्पताल लाया गया। यहां उनके भी पैर में फ्रैक्चर बताया गया। अब उनके भविष्य पर निर्णय प्रदेश भर्ती बोर्ड स्तर से लिया जाएगा कि वे आगे इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगी या नहीं।
पुलिस भर्ती के लिए पहले तीन दिन महिला वर्ग की दौड़ होनी है। पहले दिन दो अभ्यर्थियों को चोट लगी है। 389 ने परीक्षा पास की है। दौड़ जारी रहेगी। - मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात, नोडल अफसर