फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में आठ साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, घर में बड़े भाई-बहन के साथ खेलते हुए सीने में हुआ दर्द

Sun, 01 Dec 2024 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में आठ साल की बच्ची की घर में बड़े भाई-बहन के साथ खेलते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ, इसके बाद बच्ची बेहोश हो गई। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दीक्षा की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे-छोटे बच्चों को भी दिल की बीमारी जकड़ रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में हंसती खिलखिलाती, घर में इधर से उधर दौड़ रही आठ साल की बच्ची दीक्षा (8) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई-बहन के साथ खेल रही थी। 
विज्ञापन


अचानक उसके सीने में दर्द उठा और बेहोश हो गई। परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दीक्षा अलीगढ़ रोड स्थित लोधी नगर निवासी जीतू राजपूत की बेटी थी और ग्रीन वैली कान्वेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी। 

इसी स्कूल में आठवीं कक्षा में उसकी बड़ी बहन मोनिका (15) और सातवीं में उसका भाई समीर (13) भी पढ़ता है। ताऊ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह घर में ही अपने भाई और बहन के साथ खेल रही थी। बच्चे खेलते हुए घर के आंगन में इधर से उधर दौड़ रहे थे। 
विज्ञापन


अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह चीख पड़ी। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह बेहोश हो गई। घर वाले तुरंत उसे लेकर मोहल्ले में ही एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही है।

आज स्कूल के वार्षिकोत्सव में करना था नृत्य
ग्रीन वैली कान्वेंट स्कूल का रविवार को वार्षिकोत्सव है। दीक्षा को इसमें नृत्य की प्रस्तुति देनी थी और वह इसे लेकर काफी उत्साहित थी। इसकी तैयारी भी उसने कर रखी थी। परिजन भी खुश थे और उसके लिए ड्रेस भी तैयार की थी। अचानक उसकी मौत से परिवार सदमे में है। घर वालों ने बताया कि दीक्षा ने परिवार के सभी लोगों से कहा था कि उसका नृत्य देखने के लिए सभी आएं। सभी ने वहां जाने की तैयारी भी कर ली थी।
 

एक पखवाड़े में हार्ट अटैक से हुई पांच की मौत
बीते एक पखबाड़े में अलीगढ़ और हाथरस में हार्ट अटैक से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें हाथरस के शिवम, छर्रा के मोहित, अलीगढ़ के सैयद बरकात हैदर, डॉ लवनीश अग्रवाल, खैर के गांव अर्राना की ममता शामिल है।

दौड़ते समय पड़ा दिल का दौरा, बिटिया की मौत
खैर कोतवाली के गांव अर्राना निवासी 20 वर्षीय ममता को शनिवार की सुबह दौड़ते समय दिल का दौरा पड़ा था, जिससे मौत हो गई थी। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के बाद वह गांव के बाहर मैदान में अपनी बहन और गांव की अन्य लड़कियोें के साथ सुबह दौड़ की तैयारी कर रही थी। 
 
विज्ञापन

दौड़ लगा रहे किशोर की हार्टअटैक से मौत
छर्रा के स्कूल में सात सितंबर  को होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दौड़  का अभ्यास कर रहे 14 वर्षीय मोहित चौधरी की शुक्रवार हार्ट अटैक से मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें