प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मेरठ-वाराणसी के बीच हुआ। वाराणसी मंडल ने मेरठ को 55-40 अंकों से हराया। इस जीत के साथ वाराणसी मंडल ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मेरठ मंडल की टीम उपविजेता रही।
अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वार आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में मेरठ को हराकर वाराणसी मंडल की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
वाराणसी मंडल ने फाइनल में मेरठ मंडल को 55-40 अंकों से हराया। इस जीत के साथ वाराणसी मंडल ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मेरठ मंडल की टीम उपविजेता रही। यह प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक चार दिनों तक चली।
समापन समारोह में अपर आयुक्त अखिलेश यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों में अनुशासन और खेल भावना के महत्व पर जोर दिया। खिलाड़ियों को प्रतिद्वंद्वी के प्रति सम्मान रखते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी को चोट पहुंचाना खेल भावना के विपरीत है।
ये रहे मौजूद
समापन समारोह में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार, पूर्व नगर विधायक विवेक बंसल, डॉ. ए.के. सिंह, रजत चौधरी और शशांक गुप्ता , डॉ. राकेश सक्सेना, अमित पाल,विनीत गौतम,अफजाल हमीद, प्रमोद कुमार शर्मा, दाऊदयाल गुप्ता,अरविंद यादव, किशनलाल अरोड़ा, मुकेश कुमार, मोहम्मद नदीम, मीनाक्षी गौड़, लोकेश कांत और विकास चौहान आदि मौजूद रहो। अंत में क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने सभी का आभार व्यक्त किया।