फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्थापना दिवस: आरएमपीएसयू में हुईं प्रतियोगिताएं, व्यंजन-कृषि उत्पाद की लगी प्रदर्शनी

Sun, 25 Jan 2026 05:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरएमपीएसयू में यूपी स्थापना दिवस पर भाषण, रंगोली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और प्रमुख कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगी। 
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राएं - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। भाषण, रंगोली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और प्रमुख कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगी। प्रदेश की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी, शिक्षक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। छात्र दुष्यंत कुमार और ईशांत शर्मा की मनमोहक संगीत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।  मुख्य कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अंजना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इस अवसर पर कुल सचिव प्रबुद्ध सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. जी. एस. मोदी, उपकुलसचिव पवन कुमार, मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह, भाषण प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. अरुण कुमार सिंह, रंगोली प्रतियोगिता की समन्वयक डॉ. बबीता, सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरभि गुप्ता, क्विज प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. जेवा खान, लघु फिल्म समन्वयक डॉ. प्रगति दीक्षित, व्यंजन प्रदर्शनी समन्वयक डॉ. कीर्ति राजपूत तथा कृषि उत्पाद प्रदर्शनी समन्वयक डॉ. सफदर हाशमी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें