अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में 14 वर्ष पहले युवक की हत्या में एक उसके दोस्त को उम्रकैद से दंडित किया गया है। साथ में बीस हजार रुपये अर्थदंड भी नियत किया गया है। यह निर्णय एडीजे 11 रजनीश कुमार की अदालत ने सुनाया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार मुकदमा वादी अब्दुल सत्तार निवासी मौलाना आजाद नगर ने 17 अप्रैल 2010 में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें कहा कि उनके भाई निजाम को नामजद बुला ले गए। अगले दिन उसका शव इलाके में मिला। इस मामले में बुलाकर ले जाने वाले नबीया उर्फ नवीशेर सहित चार लोग नामजद किए गए। पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी। मामले में सत्र परीक्षण में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर नवीशेर को दोषी करार देकर सजा सुनाई है। दो अन्य को बरी किया गया है।