फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डिप्टी सीएम मौर्य 7 अप्रैल को अलीगढ़ में, चार घंटे रहेंगे, करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Sat, 05 Apr 2025 11:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से पहले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। वह गोवंश चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास और माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 7 अप्रैल को अलीगढ़ आ रहे हैं। उनके आगमन का कार्यक्रम संशोधित किया गया है। वह चार घंटे अलीगढ़ में रहेंगे। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर राजकीय वायुयान से अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 10 बजकर 30 मिनट पर गांव हाजीपुर चौहट्टा आगरा रोड पर नवीन आवासीय गोवंश चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास करेंगे। 11 बजे सिंघारपुर स्थित सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में बने माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 2 बजकर 10 मिनट पर राजकीय वायुयान से नई दिल्ली रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें