कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, दयाशंकर दयालु, संदीप सिंह सहित सांसद, विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा।
भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में 25 सितंबर को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनकी स्मृति में बने प्रेरणा द्वार का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
23 सितंबर को रामघाट रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में कोल विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, दयाशंकर दयालु, संदीप सिंह सहित सांसद, विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। इसमें जिले के विकास में राष्ट्रवादियों के योगदान को रेखांकित किया जाएगा।
एक औषधीय पौधों से युक्त उपवन वाटिका भी शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर छर्रा से विधायक रवेंद्र पाल सिंह, विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, भूपेंद्र वार्ष्णेय , मनीष राय आदि मौजूद रहे।