मोहल्ले में दुकान पर किशोरी घर का सामान लेने गई थी। आरोपी दोस्त की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर अगवा कर नगला किला की ओर झाड़ियों में ले जाया गया। वहां उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
अलीगढ़ में क्वार्सी इलाके का एक युवक दोस्त की मदद से किशोरी को अगवा कर ले गया। उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद धमकाते हुए तीन घंटे बाद छोड़ दिया। किशोरी के पिता ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच दोस्ती की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
मुकदमे के अनुसार, किशोरी के पिता ने कहा कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 18 सितंबर की शाम मोहल्ले में दुकान पर घर का सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी दोस्त की मदद से उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर अगवा कर नगला किला की ओर झाड़ियों में ले गया। वहां उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। करीब तीन घंटे बाद वह बेटी को घर के पास ही छोड़कर गायब हो गया। घर आने पर बेटी ने पूरा वाकया बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अब्दुल व दोस्त सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह बताते हैं कि नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह भी तथ्य निकलकर आया है कि दोनों में दोस्ती रही है। पहले मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों में पंचायत कराने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो पीड़ित पक्ष पुलिस के पास पहुंचा है। मेडिकल व बयान आदि की प्रक्रिया कराई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।