यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 17 अक्तूबर को अलीगढ़ का दौरा करेंगे। वे वायुमार्ग से अपराह्न 12:50 बजे अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह मलखान सिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। यहां वे दोपहर 01:05 बजे से व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर एवं प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल संगीता देवी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अपराह्न 01:30 बजे से डीएस डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे 02:10 बजे अलीगढ़ से प्रस्थान करेंगे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय निरीक्षण को देखते हुए अस्पताल और शहर में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। डिप्टी सीएम के शिक्षक सम्मेलन में प्रतिभाग करने और संबोधन करना एमएलसी चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।