अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट पवेलियन में आयोजित विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी अंडर-16 में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को एक पारी व 111 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में उत्तर प्रदेश को 7 सात अंक बोनस मिला।
उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 335 रन बनाए थे। इसमें कप्तान आराध्य यादव ने 180 रन की पारी खेली थी। इसके बाद पहली बार खेलने उतरी उत्तराखंड 133 रन पर सिमट गई। उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को फालोऑन दिया। दूसरी पारी में भी उत्तराखंड के बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं कर सके। पूरी टीम 191 रन पर ढेर हो गई। दोनों पारी में उत्तराखंड 224 रन बना सकी।
आरुष ने 42 रन व अशहर ने 39 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के निशांत ठाकुर ने 7, जीतू ने 5 व धनंजय ने 3 विकेट चटकाए। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक रियासत अली ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बीसीसीआई के अंपायर पी जय चंद्रा ने मैदान की प्रशंसा की।
अतिथियों का स्वागत गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने किया। धन्यवाद अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब ने किया। आयोजन सचिव फैसल शेरवानी ने अंपायर व आफिशियल को स्मृति चिह्न भेंट किया।
इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर मसीहुद्दीन, मोहम्मद ताहिर, पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, खुसरो मारूफ, सरदार हुसैन, सैफ अनवर, मजहर उल कमर, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद नावेद, अरशद महमूद आदि मौजूद रहे।