फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के चलते युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sat, 19 Oct 2019 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

थाना मडराक क्षेत्र के मुकंदपुर गांव के एक युवक ने शुक्रवार सुबह दाऊद खां स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। देर शाम को उसकी शिनाख्त हुआ। बताया जा रहा है कि युवक परिवार की एक युवती की हत्या के मामले में आरोप-प्रत्यारोप को लेकर तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया है। इधर, मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


योगेंद्र बघेल (20) पुत्र रामप्रकाश बघेल निवासी मुकंदपुर, मडराक सुबह आठ बजे करीब अपने घर से निकला था। दाऊद खां स्टेशन के पास छोटी चिरौलिया गांव के पास युवक ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। देर शाम को उसकी शिनाख्त हुई।

बताया जा रहा है कि युवक के परिवार की एक युवती का 2017 में मर्डर हुआ था। इस मर्डर का आरोप परिवार ने एक युवक पर लगाया था। पुलिस विवेचना में मामला झूठा पाया जाने पर उल्टा योगेंद्र और रामप्रकाश को आरोप-प्रत्यारोपों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों इसी मामले में वह लखनऊ में नार्को टेस्ट देने के लिए गए थे।
विज्ञापन


मगर, वह बिना टेस्ट कराए ही वापस लौट आए। इसी के बाद से योगेंद्र तनाव में रहने लगा था। मडराक इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र के अनुसार योगेंद्र के बड़े भाई की एक सड़क हादसे में कई साल पहले मौत हो चुकी थी। परिवार में वह अकेला चिराग रह गया था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शनिवार (आज) शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें