बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों को नहर के पास पड़ी बोरी से बदबू आई। बोरी को खोला गया तो उसमें बच्ची का शव था। काफी भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया।
फिलहाल गांव और घटनास्थल पर पुलिस तैनात है। बच्ची के पिता की चार माह पूर्व अकराबाद के निकट बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। बच्ची सबसे बड़ी थी। उससे छोटी एक बहन और तीन माह का भाई है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर दिया गया है।
घटना के बाद से मृतका की ताई फरार
दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से मृतका की ताई फरार है, जो संदेह के घेरे में है। बोरे पर जो खून के निशान मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, यह गला दबाने पर बच्ची के मुंह से निकला था।