फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बच्ची की गला दबाकर हत्या, शव बोरे में मिली लहूलुहान लाश, घर की एक महिला फरार; मां ने बताई ये बात

Fri, 13 Nov 2026 01:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के गांव कोडरा जहांगीरपुर के बाहर नहर के पास चार साल की बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था। पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन
बेटी का शव मिलने के बाद विलाप करती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली के अलीगढ़ हाईवे स्थित एक गांव से लापता चार वर्षीय बच्ची का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर से गुजर रही खारजा नहर के पास बोरे में बंद मिला। 
विज्ञापन


शव खून से लथपथ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। बोरे से उठती बदबू से इसके अंदर शव होने की जानकारी हुई। बच्ची की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

स्वर्गीय शिशुपाल सिंह की चार वर्षीय बेटी नौ नवंबर की शाम पांच बजे से घर से लापता हो गई थी। घर वालों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। तभी से कोतवाली पुलिस बच्ची की तलाश में लग गई थी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों को नहर के पास पड़ी बोरी से बदबू आई। बोरी को खोला गया तो उसमें बच्ची का शव था। काफी भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक व आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मुआयना किया।

 

मां बोली-हमारी किसी से दुश्मनी नहीं

बालिका की मां ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पता नहीं किसने उनकी बच्ची को गायब करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

फिलहाल गांव और घटनास्थल पर पुलिस तैनात है। बच्ची के पिता की चार माह पूर्व अकराबाद के निकट बाइक दुर्घटना में मौत हो गई थी। बच्ची सबसे बड़ी थी। उससे छोटी एक बहन और तीन माह का भाई है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी को हत्या में तरमीम कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

घटना के बाद से मृतका की ताई फरार

दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से मृतका की ताई फरार है, जो संदेह के घेरे में है। बोरे पर जो खून के निशान मिले हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, यह गला दबाने पर बच्ची के मुंह से निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें