फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Aligarh Visit: जनसभा में खुलकर बोले सीएम योगी, अलीगढ़ मंडल को दी 1194 करोड़ की सौगात

Tue, 05 Aug 2025 10:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1194 करोड़ 75 लाख रुपये की कुल 188 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  
विज्ञापन
अलीगढ़ जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aligarh Latest News: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे अलीगढ़ पहुंच गए हैं। आईटीआई हेलीपैड से कलेक्ट्रेट सभागर पहुंचे। वहां वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज से जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। सीएम योगी ने समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक के बाद सीएम योगी नुमाइश ग्राउंड पहुंचे। वहां अलीगढ़ मंडल के लिए 1194 करोड़ की 188 परियोजनाओं  का लोकार्पण-शिलान्यास  किया। सीएम योगी ने सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, 70 प्लस आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनआरएलएम क्रेडिट लिंकेज चैक, पीएम एवं सीएम आवास लाभार्थीगनों को लाभान्वित किया।

विज्ञापन

 
जनसभा को किया सीएम योगी ने संबोधित
नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी हस्तशिल्प और उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया। त्योहारों और पर्व पर स्वदेशी उपहारों के लिए प्रेरित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर पैसा हमारे अपने कारीगरों और हस्तशिल्पियों के पास जाएगा, तो यह समृद्धि का आधार बनेगा। इसके विपरीत, यदि यह पैसा विदेशी हाथों में जाता है, तो इसका उपयोग आतंकवाद, धर्मांतरण और अराजकता जैसी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है, जो भारत को अस्थिर करने का काम करेंगी।
विज्ञापन


इस दौरान, उन्होंने अलीगढ़ जिले में पुलिस बल में भर्ती हुए 1344 युवाओं को सम्मानित करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने 15 अगस्त को ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह ने दशकों पहले ताला नगरी की स्थापना करके अलीगढ़ के ताला उद्योग को एक नई पहचान दी थी। उन्होंने यह भी बताया कि आज भारतीय सेना में उपयोग होने वाले रक्षा उत्पादों में अलीगढ़ के हार्डवेयर का भी योगदान होता है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग विकास की राह में बाधा हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस जैसी मिसाइल आज दुनिया में किसी के पास नहीं है। ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के भय ने ही पाकिस्तान को पसीना-पसीना कर दिया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का परिणाम आज हम सभी के सामने है, हर विधान सभा क्षेत्र में निवेश के नए प्रस्ताव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' ने एक मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधि के रूप में अलीगढ़ के समग्र विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए कार्य किया। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय आने वाले समय में अलीगढ़ को उच्च शिक्षा के नए केंद्र के रूप में विकसित करने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें