फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से,1.86 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Tue, 06 Feb 2018 02:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होेंगी। इस जिले में 240 परीक्षा केंद्रों पर 1,86,296 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारी में पूरे दिन अधिकारी जुटे रहे। पिछले साल की अपेक्षा इस साल जिले में 50 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। डीआईओएस ने संकलन केंद्रों का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। जिले में 151 संवेदन व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नकल विहीन व शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए इस बार एसटीएफ की मदद भी ली जा रही है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट की हिंदी के  प्रथम प्रश्न की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी के  प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। पहली पाली 7:45 बजे से 10:45 मिनट व दूसरी पाली में शाम दो बजे से 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। इस जिले में हाईस्कूल के 98078 व इंटरमीडिएट के 88,218 परीक्षार्थियोें ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जबकि पिछले शैक्षिक सत्र में 273 परीक्षा केंद्रों पर 1,36,465 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा से एक दिन पहले सोमवार को काफी कक्ष निरीक्षकों व अन्य स्टॉफ को परिचय पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा कॉलेजों में प्रवेश पत्र भी वितरित हुए। परीक्षा शांतिपूर्वक और नकल विहीन कराने के लिए अधिकारी पूरे दिन भागदौड़ करते रहे। 

डीआईओएस ने नौरंगीलाल जीआईसी में पहुंचकर वहां संकलन केंद्र का निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रोें पर कॉपियां व प्रश्नपत्र पहले ही पहुंचाए जा चुके हैं। जिले में 151 परीक्षा केंद्रों को संवेदन व अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 4 सुपर जोेेनल, आठ जोेनल, 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सात सचल दल भी बनाए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि सभी परीक्षा केंद्रोें पर सीटीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो कि संचालित हैं। जहां सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं मिलेंगे। उन केंद्रोें को डिबार करा कर वहां के केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ऑफिस में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। वहां जो भी शिकायत आएगी। तत्काल सचल दल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


एडीआईओएस डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का कहना है कि कुछ परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र के नाम पर वसूली की शिकायत मिली है।  इन शिकायतों की जांच कराई जा रही है। जोे भी दोेषी होगा, उसके  खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।  

कुल परीक्षार्थी 1,86,296
हाईस्कूल के परीक्षार्थी 98,078
इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 88,218
कुल परीक्षा केंद्र 240
संवेदन व अतिसंवेदनशील केंद्र 151
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट 4 
जोनल मजिस्ट्रेट 8 
सेक्टर मजिस्ट्रेट 31
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 151 
डीआईओएस द्वारा गठित सचल दल 7

परीक्षार्थी मांग रहे मन्नत
परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अच्छे रिजल्ट के लिए मन्नत मांगी। काफी परीक्षार्थी मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलोें पर गए और इसमें अच्छे अंकों से पास होेने के लिए मंदिरों पर प्रार्थना करते दिखे। मंगलवार से शुरू होेने वाली इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थी खासे बेचैन भी दिखे। 
          
परीक्षा छोड़ सकते हैं नकलची
हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है और परीक्षा केंद्र कम हैं, लेकिन अधिकारियोें को आशा है कि इस बार जिस तरह से शासन का नकल को लेकर रुख सख्त है। ऐसे में काफी परीक्षार्थी पहले दिन ही मैदान छोड़ जाएंगे और परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें