फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने की संभावना से विद्यार्थियों में बेचैनी

Wed, 31 Mar 2021 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की तिथि पंचायत चुनाव के चलते आगे बढ़ने की संभावनाओं से विद्यार्थियों में बेचैनी है। उधर, जिला व शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर रूपरेखा बना रखी है।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चलते बोर्ड परीक्षाएं मई में होने की संभावना है। यही बात विद्यार्थियों को परेशान कर रखी है।

विद्यार्थियों का कहना है कि पहले कोविड-19 के चलते समय से पढ़ाई शुरू नहीं हुई। अब परीक्षा की तिथि बढ़ने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, यूपी बोर्ड ने 24 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू करने का कार्यक्रम जारी रखा है।

जिले में इस बार 165 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा के बाबत सभी तैयारियां पूरी हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयर रिकॉर्डर की जांच की जा रही है। जैसा शासन से आदेश मिलेगा, उसका अक्षरश: पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें