यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं के लिए 165 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड ने अंतिम मुहर लगा दी है। पहले 169 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित थे। बोर्ड की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। बोर्ड ने 169 परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जिले में भेजी थी। परीक्षा केंद्रों को लेकर सैकड़ों आपत्तियां भी आई थीं। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय परीक्षा समिति की बैठक में प्रशासनिक व शिक्षा अधिकारियों ने 165 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी थी, जिस पर बोर्ड ने अंतिम मुहर लगा दी। इन केंद्रों का निरीक्षण टास्क फोर्स शुक्रवार से करेगी।
उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए जिलास्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर व जनरेटर की सुविधाओं के साथ कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम की व्यवस्थाएं परखी जाएंगी। सभी परीक्षा केंद्रों को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से ट्रायल भी किया जाएगा।