फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल में 1511 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल से सीबीएसई की परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलते छात्र छात्राएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में 1511 परीक्षार्थियों ने अलग-अलग विषयों की परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटर के भूगोल विषय की परीक्षा में 1310 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा (बालिकाओं के लिए) में पंजीकृत 16103 में से 14683 परीक्षार्थी हाजिर रहे, जबकि 1420 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बालक वर्ग में पंजीकृत एक परीक्षार्थी परीक्षा नहीं देने आया। लेखा शास्त्र वाणिज्य वर्ग केे लिए पंजीकृत 1223 में से 1133 परीक्षार्थी हाजिर रहे, जबकि 90 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटर के भूगोल विषय की परीक्षा में पंजीकृत 5939 में से 4633 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1310 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

आईसीएसई : गणित विषय की परीक्षा रही शत प्रतिशत उपस्थिति
अलीगढ़। आईसीएसई के 12वीं के गणित विषय की परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थिति रही। गगन पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 48, एसजेडी पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 39 और एमयू स्कूल व विजन ग्लोबल स्कूल में पंजीकृत सात-सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे से प्रश्नों के हल को लेकर चर्चा भी की। ब्यूरो
विज्ञापन

सीबीएसई : 12वीं के हिंदी विषय के परीक्षा में 36 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़। सीबीएसई के 12वीं के हिंदी विषय की परीक्षा में 36 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पंजीकृत 2503 में से 2467 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सीबीएसई स्कूल की सिटी कोआर्डिनेटर आरती झा ने बताया कि जीडी पब्लिक स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, श्रीजी पब्लिक स्कूल झज्जपुर जट्टारी, एलबीके पब्लिक स्कूल कजरौठ इगलास, जवाहर नवोदय विद्यालय खैर में परीक्षार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें