फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर, चालक की मौत

Sun, 21 Sep 2025 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-बरेली मार्ग पर गांव वाहनपुर के निकट अज्ञात वाहन ने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक उझानी के अयोध्यागंज निवासी 50 वर्षीय हरिश्चंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हो गए। घायलों का उपचार बागला जिला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन

हरिशचंद्र गाड़ी से मरीज को छोड़कर मथुरा से उझानी लौट रहे थे। उन्होंने कार में मथुरा से बदायूं तक की सवारियां भी बैठा ली थीं। ईको कार जैसे ही गांव वाहनपुर के निकट पहुंची तो अज्ञात वाहन ने इसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलट गई। हादसे में टिंकू, अर्जुन निवासीगण राजपुर पीलीभीत, अर्जुन, जय सिंह, समद निवासी गुजरात व एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया।
सूचना मिलते ही हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें