रामवीर नोएडा में एक कंपनी में काम करता था। वह हिमांशु के साथ रविवार को नोएडा से बाइक पर घर लौट रहा था। जसरथपुर के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
अकराबाद के जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में साले-बहनोई हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
जुझारपुर गांव निवासी जगदीश यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रामवीर नोएडा में एक कंपनी में काम करता था। वह अपने साथ थाना बरला क्षेत्र के गांव सुनहरा निवासी हिमांशु पुत्र रक्षपाल के साथ रविवार को नोएडा से बाइक पर घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
हादसे में रामवीर (19) और हिमांशु (18) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन के अनुसार हिमांशु रामवीर के बड़े भाई का साला है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। परिजन को घटना की जानकारी देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।