राजमऊ रोड पर सैयद के सामने आगे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीगढ़ में दादों के गांव कासिमपुर कसेर निवासी 20 वर्षीय राजेंद्र पुत्र गीतम अपने दोस्त हरेंद्र पुत्र तुलारम के साथ कस्बा दादों बाजार में कुछ सामान लेने के लिए जा रहे थे। राजमऊ रोड पर सैयद के सामने आगे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वहीं घायल हरेंद्र का छर्रा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।