फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जीटी रोड पर दौड़ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरकर हुआ गंभीर घायल

Sun, 16 Aug 2026 02:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पवन कुमार सुबह अपने अन्य साथियों के साथ दौड़ लगाने निकले थे। सुबह करीब 4:30 बजे पवन जीटी रोड पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन कुमार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
सड़का हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद के जीटी रोड पर सीएचसी गेट के सामने रविवार सुबह एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर उन्होंने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


अकराबाद के मजरा कुआं गांव निवासी पवन कुमार पुत्र प्रेमवीर हैं। वह रविवार सुबह अपने अन्य साथियों के साथ दौड़ लगाने निकले थे। सुबह करीब 4:30 बजे पवन जीटी रोड पर सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन कुमार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

घटना पर पुलिस की कार्रवाई
पीछे दौड़ रहे अन्य युवकों ने घायल पवन कुमार को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि परिजन घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। मिश्रा ने यह भी कहा कि पुलिस को तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें