फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौत

विज्ञापन
हाथरस: नगला तंदुला में तीन युवकों की मौत के बाद मचा कोहराम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौत
विज्ञापन

लग्न समारोह से होकर एक ही बाइक पर लौट रहे थे तीनों
गांव में मचा कोहराम, तीनों युवक नहीं पहने थे हेलमेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मथुरा रोड पर करबन नदी के पुल के निकट सोमवार की मध्य रात्रि में किसी वाहन ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में तीनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग हेलमेट नहीं पहने थे। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों का पोस्टमार्टम कराया। तीनों युवक मथुरा के राया क्षेत्र के एक गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कुछ देर बाद जब इस हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनोें व ग्रामीणों को मिली तो वहां कोहराम मच गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तंदुला निवासी प्रमोद उर्फ बंबो की बेटी खुशबू की लग्न सगाई का कार्यक्रम सोमवार को मथुरा में राया क्षेत्र के गांव सुर्रका में था। इसमें गांव नगला तंदुला के काफी लोग अपने-अपने वाहनों से गए थे। तिलक समारोह से जब बाइक से अंकित (20) पुत्र कुंवरपाल, रवि (26) पुत्र शैलेंद्र उर्फ ओपी निवासीगण नगला तंदुला व खुशबू का रिश्ते का चाचा राहुल (21) पुत्र गिरीश निवासी खंदौली आगरा हाल निवासी लक्ष्मीनगर थाना जमुना पार मथुरा वापस लौट रहे थे तो रात्रि एक बजे के लगभग मुरसान कोतवाली क्षेत्रांतर्गत करबन नदी के पुल के पास स्पीड ब्रेकर पर किसी वाहन ने बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जब वहां से कांवड़िये गुजरे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात्रि में ही पुलिस वहां पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि इनके साथ आ रहे रिश्तेदारों ने जब इन युवकों के मोबाइल नंबरों पर फोन किया, तब पुलिस ने फोन करने वालों को इस दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। वहां मृतकों परिजन व ग्रामीण भी आ गए और कोहराम मच गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के उपरांत शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें