फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: हाईवे किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका, चेहरा जलाया

Thu, 05 Nov 2026 11:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मृतका के हाथ पर बने टैटू को अहम सुराग मानते हुए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में एनएच रिंग रोड के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या कर पहचान मिटाने के इरादे से उसके चेहरे को केमिकल से बुरी तरह जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका के गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ मिला है, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है।

विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर रोरावर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। महिला की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसकी शिनाख्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए मृतका के हाथ पर बने टैटू को अहम सुराग मानते हुए जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है। सीओ प्रथम कमलेश कुमार के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी आदित्य बंसल का कहना है कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। महिला के शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें