फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर छात्र

Tue, 15 Dec 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के आने से पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार छात्रों ने विवि छात्र संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में डीएस कॉलेज में धरना देकर भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


मोर्चा के महासचिव अमित गोस्वामी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैैं। इस दौरान कॉलेज का माहौल काफी हंगामेदार रहा। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।

पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, मेयर शकुंतला भारती आदि ने कॉलेज में पहुंचकर आंदोलित छात्रों को समर्थन दिया। कॉलेज के गेट पर पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। आज यानि मंगलवार के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय की घोषणा करते हैं या नहीं, छात्र इस पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

लंबे समय से यहां के छात्र अलीगढ़ में राज्य विवि की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कई दिनों से आंदोलन भी किया जा रहा था। छात्रों ने दो बार भूख हड़ताल पर बैठने का प्रयास किया था लेकिन एक बार उनकी पुलिस ने भिड़ंत हो गई थी तो दूसरी बार डीएस कॉलेज बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


अब सोेमवार को तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार  सोमवार की सुबह छात्र-छात्राएं डीएस कॉलेज में एकत्रित हुए। वहां गांधी पार्क का ताला लगा देख छात्र प्राचार्य ऑफिस के बाहर की परिसर में धरने पर बैठ गए । कक्षाओं से अन्य छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल हो गई। आंदोलित छात्र-छात्राओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान वहां पूर्व एमएलसी विवेक बंसल भी पहुंच गए और इन छात्रोें के साथ धरने पर बैठकर पूरा समर्थन देने का वादा किया। उनके साथ युवा कांग्रेस के  अध्यक्ष आनंद बघेल आदि भी थे।

उसके बाद मेयर शकुंतला भारती भी वहां पहुंची। छात्र नेताओं ने उनके सामने फि र वही बात दोहराई कि यदि विवि न बना तोे वह 16 दिसंबर को हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लेंगे, जिससे  एएमयू् में उन्हें प्रवेश आसानी से मिल सकेगा।

इस पर मेयर ने उनसे इस तरह का कोई कदम न उठाने की अपील की और संघर्ष करने को कहा। मेयर ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनके प्रतिनिधिमंडल को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिलवाया जाएगा।

भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भी वहां पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन भोलू सिंह ने स्पष्ट कहा कि विवि की घोषणा न होेने पर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


 धरनास्थल पर चेतन सैनी, आदित्य पंडित, प्रदीप कुमार, पंकज आर्य, संजीव यादव, राहुल सिंह, ललित पंडित, अर्चना सूर्यवंशी, डौली, विनीता बिहारी, पंकज पंडित, अवनीश, गौरव, पवन, नेहा, दीप्ति, आकाश, अभिषेक, अंकित आदि थे।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें