फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विवि का इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से होगा करार

Wed, 13 Sep 2017 01:39 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
आगरा विवि का इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से होगा करार - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
धर्म समाज कालेज में भवन लोकार्पण समारोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित भी आए थे। राज्यपाल राम नाईक संबोधन से पहले उन्होंने भी आगरा विश्वविद्यालय के गौरवशाली अतीत का जिक्र किया और बताया कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय से लेकर उनकी तरह कई ख्यातिप्राप्त लोग यहां के छात्र रहे। 
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जल्द ही आगरा विश्वविद्यालय का इंग्लैंड के विश्वविद्यालयों के साथ करार होने जा रहा है। इससे छात्रों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने बताया कि आज उन्हें कार्यभार संभाले नौ महीने हो गए हैं। इस दौरान कई कमियों को दूर करने का प्रयास किया गया। कुछ वर्षों पहले तक आगरा विश्वविद्यालय की छवि बेहद खराब थी।

उन्होंने सबसे पहला काम प्रवेश परीक्षा और परीक्षा परिणाम समय से घोषित करने का किया। कुछ वर्षों पहले तक ऐसे समाचार छपते थे कि आगरा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एसआईटी जांच के घेरे में हैं। लेकिन अब विश्वविद्यालय उस छवि से बाहर आ चुका है।
विज्ञापन


जल्द ही विश्वविद्यालय के सभी कालेजों का आपस में नेटवर्क बनेगा। इसके लिए एक कामन वेबसाइट बनायी जा रही है। प्रत्येक कालेज का अपना यूजर लॉग इन होगा। इससे कालेजों को विश्वविद्यालय के साथ संवाद करने में आसानी होगी और सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी आएगी।

उन्होंने बताया कि केवल यहां पर यह होता था कि दो विषयों में फेल छात्र को अगली कक्षा में प्रोविजनल प्रवेश दिया जाता था। अब एक सब्जेक्ट के एक पेपर में फेल होने पर ही अगली कक्षा में प्रोविजनल एडमिशन दिया जा रहा है। यह बेहद खुशी की बात है कि धर्म समाज कालेज का नाम उन कालेजों में गिना जाता है, जहां नकल नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें