फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आठ नंबर यूनिट दोबारा लाइटअप, नौ से उत्पादन सुचारू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना की आठ नंबर यूनिट में आई तकनीकी खामी को दूरकर बृहस्पतिवार को फिर लाइट-अप किया गया है, नौ नंबर यूनिट से उत्पादन सुचारू हो गया है और अब नौ और 10 नंबर यूनिट से विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि आठ और नौ नंबर यूनिट को मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे चालू किया गया था लेकिन दोनों यूनिटें लाइट अप किए जाने के 12 घंटे बाद भी लोड पर नहीं आ सकीं। इंजीनियरों ने जांचकर किसी तरह से नौ नंबर यूनिट को चालू कर लिया लेकिन ट्रिप कर गई और फिर सही किए जाने के बाद धीरे-धीरे सुचारू रूप से विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया है, जबकि आठ नंबर यूनिट लोड पर नहीं आई तो उसे दोबारा बंद कर उसकी खायिमों को दुरुस्त करने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे फिर लाइट-अप किया गया है, जिसके देर रात तक लोड पर आने की संभावना है।
परियोजना में बृहस्पतिवार शाम तक नौ और 10 नंबर यूनिट से विद्युत उत्पादन हो रहा है, जिसमें 250 मेगावाट क्षमता की नौ नंबर यूनिट 137 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है। वहीं 660 मेगावाट क्षमता की 10 नंबर यूनिट 358 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है। परियोजना की सभी चारों यूनिटों से कुल 1270 मेगावाट उत्पादन होता है, जिसमें से अभी 475 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। ज्ञात रहे तीन अक्तूबर को बंद की गई आठ और नौ नंबर यूनिट को दो माह बाद शुरू करने के बाद से दिक्कत आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें