फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ई-रिक्शा में सवारियां बैठाने को लेकर हुआ विवाद, बस यूनियन कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 12 Dec 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के अनुसार ई रिक्शा चालक पनैठी चौराहे से ई रिक्शा में सवारियां बैठा रहा था। तभी श्रीपाल सिंह ने उसका विरोध किया तो ई रिक्शा चालक से उनका विवाद हो गया। बाद में उसने फोन कर अपने तीन अन्य साथियों को बुलाया और श्रीपाल सिंह के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक बस यूनियन कर्मचारी श्रीपाल सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के पनैठी चौराहे पर 11 दिसंबर दोपहर डग्गेमारी कर रहे ई-रिक्शा में सवारियां बैठाने के विवाद में बस यूनियन कर्मचारी श्रीपाल सिंह (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सवारियां बैठाने से रोकने पर हुए विवाद में ई-रिक्शा चालक ने अपने कुछ साथी बुला लिए। जिन्होंने दिनदहाड़े लाठी-डंडों से हमला कर इस घटना को अंजाम दिया। बाद में गुस्साई भीड़ पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा किया। सीओ के समझाने पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि गांव पनैठी के श्रीपाल सिंह छर्रा अड्डा की प्राइवेट बस यूनियन पर कर्मचारी थे। वे पनैठी चौराहे पर बैठकर अलीगढ़ से छर्रा, सांकरा, कासगंज, गंगीरी रूट पर जाने वाली प्राइवेट बसों की टाइम टेबिल की चेकिंग करते थे। साथ में डग्गेमार वाहनों को चौराहे से सवारियां उठाने पर रोकटोक करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ई रिक्शा चालक पनैठी चौराहे से ई रिक्शा में सवारियां बैठा रहा था। तभी श्रीपाल सिंह ने उसका विरोध किया तो ई रिक्शा चालक से उनका विवाद हो गया। बाद में उसने फोन कर अपने तीन अन्य साथियों को बुलाया और श्रीपाल सिंह के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबर पर परिवार के लोग वहां आए। तब तक आरोपी भाग गए। परिजन घायल को मरणासन्न हालत में पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बस यूनियन के लोगों व परिवार में आक्रोश पनप गया। काफी संख्या में लोग पुलिस चौकी पर एकत्रित हो गए। घेराव कर इलाका पुलिस पर डग्गेमारी कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। सीओ ने समझाकर लोगों को शांत किया। मामले में देर रात तक परिवार की ओर से तहरीर का इंतजार किया जा रहा था।

ई रिक्शा चालकों और बस कर्मचारी के बीच सवारियों को लेकर झगड़ा हुआ है। जिसमें बस कर्मचारी की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।-गर्वित सिंह, सीओ बरला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें