फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ने की अनूठी पहल: हर बच्चे से कहा रोजाना यह लेकर आएं, छात्र-छात्राओं ने लिया ऐसा करने का संकल्प

Fri, 29 Nov 2024 05:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रों को सुबह-सुबह अपने ईष्ट देव को, अपने माता-पिता को प्रणाम कर स्कूल आने को भी कहा गया है। साथ ही माथे पर चंदन का टीका भी लगाना है।
विज्ञापन
गोमता की रोटी लेकर पहुंचे बच्चे पात्र में डालते हुए - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में छर्रा स्थित एक स्कूल ने छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। स्कूल ने सभी बच्चों से कहा है कि घर से गाय के लिए पहली रोटी लाएं। उन रोटियों को एक गोशाला में भेजा जाएगा ताकि गाय भूखी न रहें।

विज्ञापन


छर्रा में श्री शांति देवी कल्याण दास सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य बालकिशन ने अनूठी पहल की है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा है कि अपने घर से गाय की पहली रोटी निकलवा कर विद्यालय लाएं। विद्यालय में गोग्रास सेवा पात्र में उसको डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्र में एकत्र रोटियों को नगर में चलने वाली एक गोशाला के लिए भेज दिया जाएगा। सभी छात्रों ने प्रतिदिन इस सेवा का संकल्प लिया। प्रत्येक छात्र सनातनी परंपरा को निभा रहा है। छात्रों को सुबह-सुबह अपने ईष्ट देव को, अपने माता-पिता को प्रणाम कर स्कूल आने को भी कहा गया है। साथ ही माथे पर चंदन का टीका भी लगाना है। जो छात्र किसी कारणवश नहीं लगा के आते हैं, ऐसे सभी छात्र और शिक्षकों के लिए स्कूल में चंदन लगाने की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें