फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के अंदर बिछेगी बिजली की लाइन

Thu, 17 Dec 2015 01:53 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। आंधी तूफान में बिजली के तार टूट जाते हैं। बरसात में खंभों में करंट उतर आता है। दुर्घटनाएं होती हैं। खुले तारों पर कटिया डाली जाती हैं। इन सब स्थितियों से बचने के लिए अब बिजली विभाग पूरे शहर में अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए मुख्य अभियंता ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि एक एजेंसी को हायर कर उससे सर्वे कराकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवा लें। यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। इस रिपोर्ट पर प्रमुख सचिव विकास और प्रमुख सचिव ऊर्जा को विचार करना है। इसके बाद यह मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेज दी जाएगी।

मुख्य अभियंता बीएस गंगवार कहते हैं कि मार्च 2016 तक अंडर ग्राउंड केबल के लिए काम शुरू हो जाने की उम्मीद है। खंभे और तारों के मुकाबले यह 25 फीसदी महंगा जरूर है। लेकिन इससे शहरी क्षेत्र में ही करीब 10 करोड़ रुपये प्रति माह विभाग को अतिरिक्त मिलने लगेंगे। इससे दुर्घटना होने की संभावना बेहद कम हो जाती है। चोरी रुकेगी। आंधी तूफान, बारिश आदि में बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। जो पैसा अंडर ग्राउंड केबल को बिछाने में खर्च होगा। वह साढ़े तीन साल में वसूल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें