फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला बेस : सदस्यों ने लिया संकल्प, अब निरंतर चलेगी सेवा

विज्ञापन
अमर उजाला बेस की सामाजिक पहल के अंतर्गत जरूरतमंदों को भोजन देते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अमर उजाला बेस की सामाजिक पहल के तहत बेस के सदस्य डॉ. विभव वार्ष्णेय (किड्स केयर) और डॉ. राज भारती (कासिमपुर पावर हाउस) ने कस्तूरी कला एजूकेशन सोसाइटी के निदेशक व चित्रकार शिवाशीष शर्मा के सहयोग से 600 खाने के पैकेट और पानी का वितरण किया। सारसौल की डूडा कॉलोनी, नगला मसानी, गोंडा मोड़, नादा पुल पर जरूरतमंदों की मदद बांटी गई।
विज्ञापन

यहां टीम को ऐसे परिवार मिले, जिनके घर में राशन नाम मात्र का बचा था। अधिकतर लोग तो सूचना पर भी पहुंचे थे। जबकि कई रास्ते में भूखे मिले तो उनको खाना मुहैया कराया गया। ऐसे हालात देखकर सदस्यों ने संकल्प लिया कि यह सेवा अब निरंतर जारी रहेगी, क्योंकि जिसको खाना खिलाया, वह कल भी राह देखेगा। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि प्रेम किशोर पटाखा, उप सचिव रजनी शर्मा, कोषाध्यक्ष शीतल शर्मा, जिला क्षय रोग केंद्र से जिला कार्यक्रम समन्वयक सत्येंद्र कुमार, समाजसेवी कैलाश वार्ष्णेय, अमित कुमार गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, ललित वार्ष्णेय, अंकुर अग्रवाल, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
..और जब चित्रकार ने संभाली पैकिंग व्यवस्था तो सदस्य हुए प्रेरित
जरूरतमंदों के लिए खाना बनने के बाद तुरंत पैकिंग होनी थी। लोगों को गर्म खाना पहुंचाने की इच्छा के चलते शहर के जानेमाने चित्रकार शिवाशीष शर्मा में स्वयं पैकिंग करनी शुरू कर दी। ये वहीं चित्रकार हैं, जिनकी पेंटिंग अभी हाल ही में करतारपुर कॉरिडोर में लगी थी। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। शिवाशीष शर्मा को पैकिंग करता देख अन्य सदस्य भी और ज्यादा प्रोत्साहित हो गए। ऐसे में सभी सेवा भाव में जुट गए।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला ने मुहिम की सराहना की
डूडा कॉलोनी एक बुजुर्ग महिला ने खाना लेने के बाद कहा कि इस दौरान पहली बार कोई यहां हम गरीबों को खाना देने आया है। अभी तक कोई भी यहां नहीं आया था। ऐसे में जब उन्हें बताया गया कि अमर उजाला अखबार की मुहिम पर यह खाना बांटा जा रहा है। तो उन्होंने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें