गांव अंडला में एक गोदाम से ट्रैक्टर में बांस-बल्ली लादकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय जा रहे थे। करसुआ गांव के पास पहुंचे तभी सड़क के गड्ढे की वजह से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जगह-जगह गड्ढोंं की वजह से हादसे हो रहे हैं। 19 अक्टूबर दोपहर करीब एक बजे करसुआ गांव के समीप सड़क के गड्ढे की वजह से एक ट्रैक्टर -ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।
विज्ञापन
जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव डाबर निवासी ओमवीर सिंह पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि गांव अंडला में एक गोदाम से ट्रैक्टर में बांस-बल्ली लादकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय जा रहे थे। करसुआ गांव के पास पहुंचे तभी सड़क के गड्ढे की वजह से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्राली को खंती से बाहर निकलवाया।