फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, पुलिस कंट्रोल रूम में पति ने कॉल कर कहा- मार दिया

Sun, 20 Oct 2024 12:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि रात में इरफान ने तीनों बच्चों को पड़ोस में ही रहने वाले अपने भाई के घर सोने भेज दिया। रात में फिर प्लाॅट को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर इरफान ने दुपट्टे से राबिया का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतका राबिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र के आसिफ बाग में 18 अक्टूबर देर रात पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


हाथरस के नगला भीका निवासी राबिया (45) का निकाह करीब 16 साल पहले आसिफ बाग निवासी इरफान के साथ हुआ था। पति कबाड़ का काम करता है। परिजनों के अनुसार राबिया के नाम पर 50-50 वर्ग गज के दो प्लाॅट थे। इरफान प्लाॅट बेचने का दबाव बना रहा था। इसी बात पर शुक्रवार रात दंपती के बीच विवाद चल रहा था।

आरोप है कि रात में इरफान ने तीनों बच्चों को पड़ोस में ही रहने वाले अपने भाई के घर सोने भेज दिया। रात में फिर प्लाॅट को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर इरफान ने दुपट्टे से राबिया का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को बताया कि मैंने पत्नी को मार दिया है। महिला की हत्या की बात सुनकर थाना पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपी इरफान को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
विज्ञापन


सूचना पर हाथरस से पहुंचे मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि राबिया की हत्या में तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने तहरीर बदलवाकर पति को ही आरोपी बनाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को हाथरस लेकर चले गए।

प्लॅाट को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।- मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें