फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो महिलाओं सहित सात घायल

Sun, 13 Aug 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शनिवार सुबह आठ बजे लोधा के गांव ल्हौसरा के पास ट्रांसपोर्ट नगर के सामने कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सवारियों की चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गड्ढे में पड़ी क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल खैर राजमार्ग पर ट्रांसपाेर्ट नगर के सामने एक ईको कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिलाओं को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना नरौरा के गांव नित्यानंदपुर निवासी ईको कार चालक चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह रामघाट राजमार्ग पर स्थित गांव रामपुर निवासी शिवचरन पुत्र गोवर्धन के परिवार को लेकर मथुरा, बालाजी और कोकिला वन के शनिदेव मंदिर गया था। कार में शिवचरन, उनकी पत्नी कमलेश देवी, परिवार की रेखा देवी पत्नी अरविंद व मुकेश सहित दो अन्य लोग सवार थे। लौटते समय शनिवार सुबह आठ बजे लोधा के गांव ल्हौसरा के पास ट्रांसपोर्ट नगर के सामने कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सवारियों की चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए।

चालक चंद्रप्रकाश ने बताया कि अचानक कार के सामने एक महिला आ गई। जिसे देख वह डर गया और कार का संतुलन बिगड़ गया। एसओ लोधा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हाल दो महिलाओं को जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें