कुलदीप शर्मा किसी कार्य से बाइक लेकर कलाई गांव गए थे, वहां से लौटते समय उन्होंने पक्के मार्ग के बजाय गांव की ओर आ रहा चकरोड़ पर बाइक को मोड़ दिया। तेज आंधी में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित चकरोड़ किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे।
16 मई शाम आई आंधी में एक बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क किनारे सात फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। 17 मई सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मरने वाले ग्रामीण की पहचान साधु आश्रम क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी कुलदीप शर्मा पुत्र स्व. गंगदेव शर्मा (45) के रूप में हुई है। वह पूजा-पाठ कराने का कार्य करते थे। कुछ समय से उनकी पत्नी शालू, अपनी सास नौदेवी और तीन बच्चों संग सिकंदराराऊ में रह रही थीं। वह गांव के मकान में अकेले रहते थे।
इनके चाचा होमदत्त शर्मा ने बताया कि कुलदीप शर्मा 16 मई शाम को किसी कार्य से बाइक लेकर कलाई गांव गए थे, वहां से लौटते समय उन्होंने पक्के मार्ग के बजाय गांव की ओर आ रहा चकरोड़ पर बाइक को मोड़ दिया। इसी दौरान आई तेज आंधी में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित चकरोड़ किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे। बाइक के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस रास्ते पर आवागम कम होता है, किसी को घटना का पता नहीं चला। 17 मई सुबह खेत पर गए किसानों ने उन्हें गड्ढे में गिरे देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सांयकाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।